फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, मिर्जापुर व पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक हटाए गए

Mon, 23 Sep 2019 08:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने सोमवार शाम पांच आईपीएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल किया है। पीलीभीत और मिर्जापुर के पुलिस कप्तानों को हटा कर डीजीपी ऑफिस से संबद्ध कर दिया है। सिद्धार्थनगर के पुलिस अधीक्षक को मिर्जापुर का एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन


पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक मनोज सोनकर के खिलाफ तीन दिन पहले स्थानीय विधायकों ने शिकायत दर्ज कराई थी। मिर्जापुर एसपी अवधेश कुमार पांडेय के खिलाफ भी कुछ शिकायतें डीजीपी मुख्यालय और शासन को मिली थीं। इसी आधार पर इन अधिकारियों को हटाया गया है।

प्रतिनियुक्ति पर आए अभिषेक दीक्षित को पीलीभीत का एसपी बनाया गया है। तमिलनाडु काडर के आईपीएस अफसर दीक्षित ढाई महीने से 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ में तैनात थे।
विज्ञापन


एसपी लोक शिकायत डी प्रदीप कुमार को 35वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ का सेनानायक बनाया गया है। एसपी मानवाधिकार विजय ढुल को सिद्धार्थनगर का एसपी बनाया गया है। सिद्धार्थनगर के एसपी धर्मवीर सिंह को मिर्जापुर का एसपी बनाया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें