शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने पांच लोगों से 3.84 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। जालसाजों ने पहले सोशल मीडिया पर ट्रेडिंग के फर्जी विज्ञापन दिखाए, फिर व्हाट्सएप और टेलीग्राम से झांसे में लिया।
विज्ञापन
पीड़ितों ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी इंस्पेक्टर बृजेश यादव के अनुसार, जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई, उन्हें फ्रीज कराने के लिए बैंकों से संपर्क किया गया है।
इंदिरानगर के हरिहर नगर निवासी व्यापारी अवनीश सिंह ने मार्च में फेसबुक पर ट्रेडिंग का विज्ञापन देखा और संपर्क किया। फोनकर्ता महिला ने खुद को श्रुति बताते हुए अशिका स्टॉक ब्रोकिंग नाम की सेबी पंजीकृत कंपनी से जुड़ा बताया। शुरुआती 10 हजार के निवेश पर 11 हजार रुपये मिलने से भरोसा जीता और निवेश बढ़ता गया। उन्होंने अलग-अलग खातों में 1.85 करोड़ रुपये ट्रांसफर कर दिए। पोर्टल पर मुनाफा 10.81 करोड़ दिखा और अवनीश ने निकासी का प्रयास किया, तो 71.66 लाख रुपये कमीशन की मांग की गई।
ऐसे ही गुडंबा के कल्याणपुर स्थित अहिल्याबाई नगर निवासी दीनबंधु पाल से 18 मार्च से 21 अप्रैल के बीच 1.43 करोड़ रुपये ठग लिए गए।