फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसों में महिला समेत पांच घायल

Tue, 21 May 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटना में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में भर्ती कराया गया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

बलरामपुर जिले के थाना ललिया के ग्राम टूटे पुरवा निवासी जवाहर (55) पुत्र राम भगोले सोमवार को अपनी पुत्री राजवंती देवी (35) पत्नी सकटू यादव के साथ बाइक से भिनगा आया था। वहां से लौटते समय भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित कुन्नपुर गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं एक अन्य घटना में मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़कलां निवासी मुस्तफा (22) पुत्र समीउल्ला रविवार रात नासिरगंज बरात जा रहा था। मल्हीपुर बदला मार्ग पर उल्टहवा पुल के पास एक व्यक्ति को बचाने के प्रयास में वह अपना नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक अनियंत्रित हो पलट गई। इसमें मुस्तफा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे एंबुलेंस से सीएचसी मल्हीपुर लाया गया। जहां से उसे भिनगा रेफर कर दिया गया।
एक अन्य घटना में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुकईया निवासी सादिक (20) पुत्र इकबाल व काजिम (22) पुत्र साधु वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने लक्ष्मनपुर गए थे। वहां से रविवार देर रात लौटते समय बन्ठिहवा गांव के पास सामने से ट्रक आ जाने से बाइक अनियंत्रित हो पलट गई। घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से उन्हें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। जहां से काजिम की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। जबकि शाहिद का इलाज भिनगा में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें