फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जननी सुरक्षा के भुगतान में पांच अस्पताल फिसड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जननी सुरक्षा योजना के तहत प्रसूताओं के भुगतान में पांच अस्पताल फिसड्डी हैं। इनमें से एक अस्पताल में सबसे अधिक डिलीवरी होने बाद पूरे साल में एक भी जननी को भुगतान नहीं किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर डीएम ने नोटिस जारी कर जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जननी सुरक्षा योजना के तहत शहरी क्षेत्र में प्रसव कराने पर एक हजार रुपये व ग्रामीण क्षेत्र में 1400 रुपये का भुगतान किया जाता है। यह भुगतान प्रसव होने के 24 घंटे के भीतर हो जाना चाहिए, मगर अफसरों की लापरवाही से पांच-छह माह से भुगतान अटका हुआ है। क्वीनमेरी अस्पताल में इस साल 2,104 प्रसव हुए हैं। इसमें एक भी जननी का भुगतान केजीएमयू ने नहीं किया है। अब स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर डीएम ने नोटिस जारी कराया है।
इसी तरह लोहिया संस्थान के मातृ एवं शिशु रेफरल सेंटर में 1,887 प्रसव हुए और महज 245 को भुगतान किया गया। लोकबंधु अस्पताल में 342 प्रसव हुए, 98 का भुगतान किया गया। डफरिन अस्पताल में 1,609 और भुगतान 924 का हुआ है। रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल में 265 प्रसव हुए। इसमें 202 का भुगतान किया जा चुका है। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि सभी अस्पतालों को जननी सुरक्षा योजना के तहत भुगतान जल्द से जल्द करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें