फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पांच जिलों को मिलेगी वाई-फाई की सौगात

Mon, 20 Jul 2015 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध कराने के काम में अब तेजी आएगी। शासन ने सबसे पहले इस सुविधा के लिए चयनित पांचों जिलों के डीएम से कहा है कि इस काम के लिए चयनित कंपनी को प्राथमिकता पर सहयोग उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


जिन जिलों के पर्यटन स्थल वाई-फाई के लिए चयनित किए गए हैं उनमें लखनऊ, आगरा, वाराणसी के अलावा बहराइच व लखीमपुर खीरी जिले शामिल हैं।

सरकार ने सूबे के महत्वपूर्ण धार्मिक ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों पर वाई-फाई सेवा उपलब्ध कराने की पहल की है। इसकी जिम्मेदारी रिलायंस जियो कंपनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

पूरे यूपी में होंगी 4जी सेवाएं

यह कंपनी प्रदेश में 4जी ब्राडबैंड वायर लाइन व वायरलेस एक्सेस सेवाओं के साथ 4जी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
वर्तमान में वाराणसी के सभी प्रमुख घाटों, काशी विश्वनाथ मंदिर, लखनऊ में बड़ा इमामबाड़ा, छोटा इमामबाड़ा, डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क,जनेश्वर मिश्र पार्क,आगरा में ताजमहल, शिल्पग्राम, एतमातुद्दौला,फतेहपुर सीकरी, लखीमपुर खीरी में दुधवा राष्ट्रीय उद्यान व बहराइच स्थित कतर्निया घाट वन्य जीव उद्यान के गेस्ट हाउस में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है।

आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग के विशेष सचिव जीएस नवीन कुमार ने बताया कि चयनित पांचों जिलों के डीएम को इन प्रमुख स्थलों पर वाई-फाई सुविधाएं उपलब्ध कराने में रिलायंस जियो कंपनी को सहयोग करने को कहा गया है। उम्मीद है कि इससे काम में तेजी आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें