फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के पांच जिले कोरोना मुक्त घोषित, इन जिलों में अब एक भी सक्रिय केस नहीं

Sat, 18 Apr 2020 09:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के पीलीभीत, महाराजगंज और हाथरस के बाद दो अन्य जिले बरेली व प्रयागराज भी शनिवार को कोरोना मुक्त घोषित कर दिए गए हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने शनिवार को प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी।

विज्ञापन


उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा इन जिलों में कोरोना का अब एक भी सक्रिय केस नहीं है। हालांकि, आगे भी इन जिलों से सैंपल मंगाकर जांच कराई जाती रहेगी। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर भी कोरोना मुक्त होने की कगार पर है।
 

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लॉकडाउन से प्रभावित गरीब व कमजोर वर्गों को राहत पहुंचाने के लिए प्रत्येक लाभार्थी को एक-एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ते के रूप में देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने अभियान चलाकर शेष निर्माण श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों व निराश्रित लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार ने श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों, निराश्रित व्यक्तियों तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के परंपरागत कारीगरों को एक-एक हजार रुपये की सहायता राशि के साथ ही अनाज उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है। अब तक विभिन्न श्रेणी के 23.70 लाख श्रमिकों को राज्य सरकार ने कुल 236.98 करोड़ रुपये का भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें