फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में बेतहाशा बढ़ रहे कोरोना के मरीज, चार थानाक्षेत्रों में पांच दिन का लॉकडाउन आज से

Mon, 20 Jul 2020 12:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इंदिरानगर भूतनाथ मोड़ को किया गया सील। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के चार थानाक्षेत्रों आशियाना, इंदिरानगर, गाजीपुर और सरोजनीनगर में सोमवार से पांच दिन का लॉकडाउन लागू हो जाएगा। यह 20 जुलाई सुबह 05 बजे से 24 जुलाई रात 10 बजे तक लागू रहेगा। इस अवधि में किराना, मेडिकल स्टोर, दूध, फल सब्जी जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री पर भी रोक नहीं है।
विज्ञापन


रसोई गैस एजेंसी, पेट्रोल पम्प, चिकित्सा सेवा जैसी आवश्यक सेवाएं मिलती रहेंगी। लोगों को घरों से सिर्फ जरूरी कार्य से ही बाहर निकलने की अनुमति होगी। ट्रेन, विमान, परिवहन निगम की सेवाएं पर कोई रोक नहीं रहेगी। मुख्य मार्गों को छोड़कर अन्य में निकलने पर प्रतिबंध होगा।

डीएम अभिषेक प्रकाश की ओर से जारी दिशा निर्देश में बताया गया है कि इन थाना क्षेत्रों में प्रमुख हाट, बाजार, गल्ला मंडी, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। सभी धार्मिक स्थल सोशल डिस्टेंसिंग और कोविड दिशा निर्देशों का पालन करते हुए खोले जा सकेंगे। इन थाना क्षेत्रों में औद्योगिक कारखाने, आईटी से जुड़े उद्योग, दूरसंचार सेवाएं चालू रहेंगे। इनको कोविड डेस्क बनानी होगी और इसके लिए जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

10000 दुकानें रहेंगी लॉक

चार थाना क्षेत्र इंदिरा नगर, गाजीपुर, आशियाना और सरोजनीनगर की 10 हजार दुकानें व शोरूम सोमवार से बंद हो जाएंगे। कुल 13 हजार कारोबारियों में से तीन आवश्यक सेवाओं के कारोबारी शामिल हैं, जिनको प्रशासन ने दुकान खोलने की अनुमति दी है। पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय ने लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्र के डीसीपी, एडीसीपी, एसीपी और इंस्पेक्टर को निर्देश जारी कर दिए हैं। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ  सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 

इन इलाकों में असर 
कुकरैल नाला पार करने के बाद फैजाबाद रोड के दोनों तरफ सर्वोदय नगर, संजय गांधीपुरम, भूतनाथ मार्केट, आम्रपाली, पॉलिटेक्निक चौराहा, इंदिरा नगर कॉलोनी, मुंशी पुलिया, तकरोही, आशियाना कॉलोनी, एलडीए कॉलोनी, ट्रांसपोर्ट नगर से गौरी बाजार तक और सरोजनीनगर का आसपास का एरिया।  

याहियागंज बर्तन बाजार 26 जुलाई तक नहीं खुलेगी। व्यापारी नेता हरिश्चंद अग्रवाल ने बताया कि कोरोना के चलते यह फैसला हुआ। 

नाका की अंबर बाजार आज बंद : नाका की अंबर मार्केट सोमवार को बंद रहेगी। नाका परिक्षेत्र व्यापार मंडल के अध्यक्ष पवन मनोचा ने  बताया कि व्यापारियों की समन्वय समिति ने यह फैसला लिया है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें