फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich: भारत नेपाल सीमा पर चल रहा था जाली नोट खपाने गोरखधंधा, पांच गिरफ्तार

Thu, 11 May 2023 03:25 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच

सार

बहराइच पुलिस व एटीएस की टीम ने नकली नोट बनाने और खपाने का गोरखधंधा करने वाले पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी लखीमपुर जिले के रहने वाले हैं। उनके पास नकली नोट छापने के उपकरण समेत अन्य सामान भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-नेपाल सीमा से सटे रुपईडीहा कस्बे में एटीएस व पुलिस की टीम ने नकली नोट बनाकर उसे खपाने वाले गिरोह के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हजारों की भारतीय व नेपाली नकली मुद्रा, कार व जाली नोट छापने के उपकरण समेत कई अन्य सामान भी बरामद किया गया हैं। पकड़े गए आरोपी लखीमपुर जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


एसपी प्रशान्त वर्मा ने बताया कि नकली नोट बनाने वाले गिरोह को बहराइच एटीएस प्रभारी कुलदीप सिंह गौर, श्रावस्ती प्रभारी वासुदेव राणा व रुपईडीहा एसओ श्रीधर पाठक की संयुक्त टीम ने पकड़ा है। पुलिस ने दिल्ली नंबर की एक डिजायर कार पर रोककर तलाशी ली तो भरतीय व नेपाली नकली नोट बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें - निकाय चुनाव का दूसरा चरण: सात नगर निगमों में कहीं सीधा तो कहीं त्रिकोणीय मुकाबला, पढ़ें- ग्राउंड रिपोर्ट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बैंक डिफाल्टर घोषित हुआ महाठग शेरपुरिया, 39 करोड़ रुपये लोन लेकरएक रुपया वापस नहीं किया
विज्ञापन


आरोपियों के पास से 52000 भारतीय व 5000 रुपये नेपाली जाली मुद्रा, एक कार, एक लैपटॉप, एक प्रिंटर, पावर केविल, कैंची जाली मुद्रा बनाने के पेपर व दो आधार कार्ड, दो पैनकार्ड व पांच मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

जाली नोटों के कारोबार में गिरफ्तार किए गए लोगो में मुस्ताक निवासी त्रिकोलिया, सलीम निवासी हसनपुर कटौली, अलीम निवासी वीरसिंहपुर, फैजुल हसन उर्फ सैदुल निवासी त्रिकोलिया, कुलदीप अवस्थी निवासी रायपुर थाना ईशानगर जिला लखीमपुर शामिल हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें