फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: व्यवसायी से मांगी एक करोड़ की रंगदारी, पांच गिरफ्तार

Mon, 10 Feb 2020 09:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
रंगदारी मांगने में पकड़े गए आरोपियों के साथ जिले के पुलिस अधीक्षक। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली के सरिया व्यवसायी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सदर कोतवाली पुलिस और स्वाट-सर्विलांस टीम ने रविवार रात पांच युवकों को उस समय दबोच लिया, जब यह एडवांस में चार लाख रुपये व्यापारी से लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन


पुलिस टीम पर फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस कर्मी बाल-बाल बच गए। खास बात ये है कि पहली बार जिले में धन वसूलने के लिए इंडीकॉल सॉफ्टवेयर से इंटरनेंट कॉल की मदद ली गई। बराबर रंगदारी मांगी जाती रही और आरोपी धमकी देते रहे कि रंगदारी नहीं मिली तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पकड़े गए आरोपियों के पास से बंदूकें, नकदी समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

पुलिस कार्यालय में सोमवार को एसपी स्वप्निल ममगाई ने बताया कि इंडीकॉल सॉफ्टवेयर से इंटरनेंट कॉल की मदद से कुछ लोगों ने शहर के एक सरिया व्यवसायी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच टीम में ये थे शामिल

मामला जानकारी आने पर पड़ताल के लिए पुलिस टीमें लगाई गई। सदर कोतवाल अतुल सिंह, स्वाट-सर्विलांस टीम प्रभारी अमरेश त्रिपाठी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह ने टीम के साथ रंगदारी मांगने के मामले में पांच युवकों को दबोचा।

इसमें शहर क्षेत्र के तिलक नगर निवासी अनुज यादव, मिल एरिया थाना क्षेत्र के कल्लू का पुरवा निवासी शुभम यादव, भदोखर थाना क्षेत्र के जरौला गांव निवासी सतीश यादव उर्फ गोली, अंकुश यादव और डीह थाना क्षेत्र के पदमनपुर बिजौली गांव निवासी रमेश कुमार यादव को गिरफ्तार किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें