एक आंशिक फेरबदल के तहत पाँच अपर पुलिस अधीक्षकों को नई तैनाती दे दी गई है। जिन्हे बदला गया है उनमें महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम को महोबा भेजा गया है। जबकि महोबा के अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार को एडीजी महिला व बाल सुरक्षा संगठन का स्टाफ अफसर बनाया गया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों महोबा के एसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे जिसकी जाँच के लिए एसआईटी गठित की गई थी और एसआईटी ने वहाँ के कई पुलिस कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे।
उधर एडीजी लखनऊ जोन के स्टाफ अफसर चिरंजीव मुखर्जी को पुलिस महानिदेशक मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक सोशल मीडिया सेल बनाया गया है। एडीजी प्रयागराज के स्टाफ अफसर शशिकांत को एडीजी लखनऊ जोन का स्टाफ अफसर बनाया गया हा। इसके अलावा प्रयागराज स्थित पीएसी की चौथी वाहिनी के उप सेनया नायक देवेश कुमार शर्मा को एडीजी प्रयागराज का स्टाफ अफसर बनाया गया है।