फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को बंधक बनाकर फ्रिज लदी डीसीएम लूटने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
डीसीएम लूटकांड के पांच आरोपी आए पकड़ में। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर चालक राजेश कुमार को बंधक बनाकर फ्रिज लदे डीसीएम को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश सोमवार को पुलिस ने किया।
विज्ञापन

गंगागंज के पास गिरोह के पांच गुर्गे हत्थे चढ़े हैं, जबकि मास्टरमाइंड समेत दो बदमाश भाग निकले। आरोपियों के पास से 28 फ्रिज, डीसीएम व असलहे बरामद हुए हैं।
वारदात में इस्तेमाल बोलेरो गाड़ी भी पुलिस के हाथ लगी है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
डीसीपी दक्षिणी गोपाल चौधरी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों में सुल्तानपुर स्थित बल्दीराय के पूरेकन पुरियन निवासी सुरेश यादव, लादी तिवारी का पुरवा निवासी मुकेश कुमार तिवारी, अमेठी के मुसाफिरखाना स्थित सादीपुर निवासी अमन शर्मा, सुल्तानपुर की हलियापुर स्थित जुगराजगढ़ निवासी सूरज मिश्रा व हलियापुर के उसकामऊ निवासी अश्विनी कुमार सिंह हैं।
विज्ञापन

एसीपी स्वाति चौधरी के मुताबिक, रायबरेली के खीरो निवासी ट्रक चालक राजेश कुमार चार अप्रैल की रात पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के रास्ते लखनऊ से फ्रिज लादकर आजमगढ़ जा रहा था।
रात करीब दो बजे महुरा खुर्द के पास स्थित टोल प्लाजा पार करने के बाद ट्रक खड़ा कर सो गया। इस बीच सुल्तानपुर के देहरी बाजार निवासी महेंद्र सिंह सुलतानपुर से बोलेरो कार से नीरज सिंह व अन्य साथियों के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर लूट करने निकला था।
तभी एक्सप्रेस वे पर किनारे ट्रक खड़ा कर राजेश को सोता देख उसे लूट लिया और सुनसान जगह पर फेंक कर ट्रक सुल्तानपुर ले गए। इसके बाद इंस्पेक्टर की अगुवाई में पांच टीमें गठित कर लुटेरों की तलाश में आसपास के जनपदों में भेजी गई थीं।
गिरोह बनाकर हाईवे पर करते थे लूट
प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरी के मुताबिक, मास्टरमाइंड महेंद्र ने नीरज के साथ मिलकर करीब दो साल पहले फैजाबाद में हाईवे पर गोदरेज अलमारी लदा ट्रक लूट लिया था। इसमें जेल भी जाना पड़ा था। सरगना पर कार्ड की क्लोनिंग का भी मुकदमा है। इसके अलावा मुकेश तिवारी भी चोरी के आरोप में दो बार जेल जा चुका है।
विज्ञापन

तीन स्थानों पर छिपा रखा था लूटा गया फ्रिज
एडीसीपी दक्षिणी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक , बदमाशोें ने लूटे फ्रिज तीन ठिकानों पर रखे थे, जिनमें से दो ठिकानों के फ्रिज बरामद कर लिए गए हैं। लूटे गये 45 फ्रिज में अभी तक 28 फ्रिज की बरामदगी हो सकी है। बदमाशों को पकड़ने वाली टीम को अधिकारी ने 20 हजार रुपये का इनाम दिया है। टीम में इंस्पेक्टर शैलेंद्र गिरी, एसआई श्याम बाबू सिंह, ललित कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य आरक्षी आशीष तिवारी, मंजीत सिंह, सुनील कुमार, अंकित पाल, राम सिंगार दुबे, कमल नागर, रोहित कुमार व मो. अकबर थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें