फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 26 व 27 को होगा मतदान कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण

Fri, 19 Apr 2024 04:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव के लिए 26 व 27 अप्रैल को मतदान कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। डीएम कृतिका शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को सकुशल, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए मतदान कार्मिकों को प्रथम प्रशिक्षण 26 से 27 अप्रैल को दिया जाएगा। वहीं द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान 14 से 16 मई तक उन्हें सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह प्रशिक्षण अलक्षेन्द्र इंटर कॉलेज भिनगा में दिया जाएगा। इसके लिए विद्यालय को चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने तक अधिग्रहीत किया जाएगा। जहां भवन स्वामी को चुनाव के लिए कमरों व आवश्यक फर्नीचर मेज, कुर्सी आदि प्रभारी अधिकारी कार्मिक प्रशिक्षण व सीडीओ अनुभव सिंह को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


महिलाओं से सवा पांच लाख ठगी का आरोप
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम कठौतिया निवासी तीन महिलाओं ने बृहस्पतिवार को लक्ष्मनपुर चौकी पुलिस को एक शिकायती पत्र सौंपा है। जिसमें पीड़िताओं ने गांव के ही मजरा चोर पुरवा निवासी साजिद पुत्र अयूब पर कूटरचित तरीके से बैंक से कर्ज दिलाने के नाम पर पांच लाख 25 हजार रुपए निकालने का आरोप लगाया है। आरोप लगाने वाली सुमन देवी पत्नी राकेश कुमार ने एक लाख 75 हजार रुपए, रामवती पत्नी अनोखी ने एक लाख 90 हजार व पूजा देवी पत्नी दिलीप कुमार ने धोखे से हस्ताक्षर कराकर एक लाख 60 हजार रुपए निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िताओं का आरोप है घटना की जानकारी के बाद मामले में पंचायत हुई थी। जिसमें साजिद ने पूरा पैसा वापस करने का वादा भी किया था। इसके बाद से वह फरार है। पीड़िताओं ने पुलिस से केस दर्ज कर पैसा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें