फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आग लगने से गेहूं की तीन बीघा फसल जली

Fri, 19 Apr 2024 04:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। लाहौर कला स्थित खेत में काट कर रखी गेहूं के फसल में आग लग गई। जिससे तीन बीघा फसल जल गई।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर के मजरा लाहौर कला निवासी कुछ ग्रामीणों ने अपनी गेहूं की फसल काट कर एकत्र किया था। बृहस्पतिवार दोपहर अज्ञात कारणों से रखी फसल में आग लग गई। हवा की गति तेज होने से आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिल कर आग पर काबू पाया। अग्निकांड में फूलजहां, हसन मोहम्मद व नामजादे की एक-एक बीघा फसल जल गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मल्हीपुर जय हरी मिश्रा, नायब तहसीलदार शुभम तिवारी व हलका लेखपाल क्षति का आकलन कर रहे हैं।
विज्ञापन


ई रिक्शा व बाइक के टक्कर में तीन घायल
इकौना (श्रावस्ती)। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के पटना कोठार निवासी अरबाज पुत्र बनारस ई रिक्शा चलाता है। अरबाज बृहस्पतिवार को ई रिक्शा लेकर बहराइच जिले के थाना पयागपुर अंतर्गत इसरी पुरवा जा रहा था। जैसे ही वह इकौना बाईपास स्थित वीरपुर मोड़ के पास पहुंचा। तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा पलट गया और उस पर सवार लमबुईया निवासी जनका देवी (35), सावित्री देवी (30) व अरबाज गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वहीं बाइक सवार वाहन लेकर भाग निकला। घायलों को सीएचसी इकौना भेजा गया। अरबाज व जनका देवी को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें