फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेड का पहला रूट पूर्वाभ्यास, गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से देशभक्ति गीतों का होगा प्रसारण

विज्ञापन
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली मार्च पास्ट परेड का पहला रूट पूर्वाभ्यास शुक्रवार सुबह साढ़े नौ बजे चारबाग आरक्षण केंद्र के सामने से शुरू होगा। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत की अगुवाई में निकलने वाली इस परेड में सेना, पुलिस, पैरा मिलिट्री फोर्स, एटीएस होमगार्ड, एनसीसी सहित विभिन्न स्कूल व कॉलेजों की 20 से अधिक टोलियां शामिल होंगी। परेड हुसैनगंज, बर्लिंगटन चौराहा से होते हुए करीब 10 बजे विधान भवन के समक्ष सलामी देते हुए जीपीओ चौराहा से हजरतगंज मेफेयर तिराहा, एसबीआई मुख्यालय के सामने से केडी सिंह बाबू स्टेडियम गेट पर पहुंच कर खत्म होगा।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी व एसीएम-टू संतोष कुमार ने बताया कि पहले रूट पूर्वाभ्यास में सैन्य साजो समान व झांकियों को शामिल नहीं किया जाएगा. दूसरा फुल ड्रेस रूट पूर्वाभ्यास 24 जनवरी को होगा। दूसरी तरफ डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या से देश भक्ति के गीतों का प्रसारण भी पेट्रोल पंपों व मुख्य चौराहों नगर निगम व एलडीए तथा सिनेमा घरों में होगा। इसके साथ ही 26 जनवरी को सभी धार्मिक स्थानों पर विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन भी किया जाएगा।
एक झांकी दिव्यांग खिलाड़ियों के नाम
दृष्टिबाधित कॉमनवेलथ जूडो के स्वर्ण पदक विजेता कुलदीप, स्पेशल ओलंपिक पदकों की झड़ी लगाने वाले पल्लव महरोत्रा, अंतरराष्ट्रीय पैरा शटलर अबु हुबैदा, अंतरराष्ट्रीय मूक-बधिर जूडोका दिव्या तिवारी ये कुछ ऐसे नाम हैं जो गणतंत्र दिवस पर निकलने वाली झांकी की शोभा बढ़ाएंगे। यूपी ब्लाइंड एवं पैरा जूडो एसोसिएशन की ओर से बनने वाली इस झांसी की तैयारियां शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

यह पहला मौका होगा जब किसी झांसी में दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियां अंकित होंगी। दरअसल, कुछ समय पहले प्रदेश सरकार ने दिव्यांग खिलाड़ियों को आम खिलाड़ी की तर्ज पर सभी सुविधाएं एवं पुरस्कार दिए जाने का फैसला किया था। इस फैसले के बाद प्रदेश भर के दिव्यांग खिलाड़ियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। यूपी ब्लाइंड एंड पैरा जूडो एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद स्वरूप इस झांकी को निकालने की अनुमति मांगी थी, जिस पर बृहस्पतिवार को मुहर लग गई। एसोसिएशन के सीईओ मुनव्वर अंजार ने बताया कि प्रदेश के दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रदर्शन को झांकी के माध्यम से दर्शाया जाएगा। कोशिश की गई कि कोई बड़ा नाम इस झांकी में छूट न जाए। इसलिए काफी मेहनत करके श्रेष्ठ खिलाड़ियों की सूची तैयार करके इसे झांकी मेें चस्पा किया गया है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे नाम
सीईओ ने कहा कि झांकी का एक बड़ा संदेश यह भी है कि दिव्यांग खिलाड़ी भी आम खिलाड़ी की तरह अपना और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन दिव्यांग खिलाड़ियों को आम खिलाड़ी के बराबर हक देकर बड़े काम को अंजाम तक पहुंचाया है। इस झांसी के माध्यम से हम प्रदेश सरकार को भी धन्यवाद ज्ञापित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें