फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BJP: लाभार्थियों को साधकर 24 हजार कमजोर बूथों पर खिलाएंगे कमल, बूथ सशक्तिकरण का पहला चरण पूरा

Wed, 07 Sep 2022 09:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 80 सीटों पर जीत के लिए रणनीति बना ली है। बूथ सशक्तीकरण अभियान का पहला चरण पूरा हो गया है।
 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव-2024 में मिशन 80 को पूरा करने के लिए भाजपा ने 24 हजार कमजोर बूथों पर कमल खिलाने की रणनीति बनाई है। इसके लिए पार्टी ने बूथ सशक्तीकरण अभियान का पहला चरण पूरा कर लिया है। पार्टी ने केंद्र सरकार की नौ प्रमुख योजनाओं के लाभार्थियों को साधकर इन कमजोर बूथों पर कमल खिलाने की तैयारी की है।

विज्ञापन


पिछले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 1.63 लाख बूथों में से करीब 1.24 लाख बूथों पर जीत हासिल की थी। पार्टी का मानना है शेष 39 हजार में 24 हजार बूथ ऐसे हैं जहां पर यदि मेहनत की जाए तो परिणाम बदल सकता है। अन्य 15 हजार बूथ मुस्लिम बहुल हैं।

पार्टी ने इन कमजोर बूथों पर सशक्तीकरण अभियान चलाकर पीएम आवास योजना, किसान सम्मान निधि, गरीब कल्याण अन्न योजना, मुद्रा योजना, स्वनिधि योजना, आयुष्मान योजना सहित नौ योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क किया है। लाभार्थियों को समझाने की कोशिश की है कि जिन योजनाओं का लाभ उन्हें मिला है या मिल रहा है वह पीएम मोदी के कारण मिला है।
विज्ञापन


इन योजनाओं का आगे भी लाभ लेने के लिए 2024 में फिर मोदी सरकार का बनना आवश्यक है। अभियान के प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने पहले चरण की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह को सौंप दी है।

ये है तैयारी: सूत्रों के मुताबिक 24 हजार बूथों पर 2024 तक लगातार किसी ना किसी कार्यक्रम के जरिए पार्टी सक्रिय रहेगी और लाभार्थियों को पार्टी से जोड़ेगी। बूथ समिति में क्षेत्र की प्रमुख जातियों के सदस्यों को शामिल करने के साथ वहां के प्रभावशाली लोगों से भी लगातार संपर्क बनाया जाएगा। वहां की स्थानीय समस्याओं का समाधान और आवश्यकताओं की पूर्ति भी सरकार से कराई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें