फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू में प्रवेश का पहला चरण पूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बीबीएयू में पहले चरण का प्रवेश पूरा
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में 8 जुलाई से शुरू हुई प्रवेश काउंसलिंग का पहला चरण सोमवार को पूरा हो गया। दूसरे चरण की काउंसलिंग मंगलवार को होगी। इसके बाद प्रवेश प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। 16 जुलाई के बाद प्रवेश नहीं होंगे। पहले चरण में प्रवेश के बाद बची हुई सीटों पर अभ्यर्थी निर्धारित मेरिट के अनुसार मंगलवार को प्रवेश ले सकेंगे। मेरिट विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

मंगलवार को डिप्लोमा इन डायटेटिक्स एंड न्यूट्रिशन की 50 सीटों पर सुबह 10 बजे से प्रवेश काउंसलिंग स्कूल ऑफ होम साइंस में होगी। इसके साथ ही पीएचडी लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस, बीकॉम ऑनर्स, पीएचडी हॉर्टिकल्चर, बीटेक, एमएससी फॉरेंसिक साइंस की प्रवेश काउंसलिंग संबंधित विभागों में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें