फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्दू विवि में बीए की आधी सीटें खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
उर्दू विवि में बीए की आधी सीटें खाली
विज्ञापन

840 सीटों के सापेक्ष हुए 336 प्रवेश
बीटेक में 300 सीटों के सापेक्ष सिर्फ 56 प्रवेश
ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती उर्दू, अरबी-फारसी विश्वविद्यालय में लगभग एक महीने से चल रही प्रवेश प्रक्रिया में विद्यार्थियों ने अपेक्षाकृत रुचि नहीं दिखाई है। विवि में बीए की 840 सीटों के सापेक्ष 336 और बीटेक में 300 सीटों के सापेक्ष 56 प्रवेश ही हुए हैं। विभिन्न कोर्सों में विश्वविद्यालय में अभी 5 दिन और प्रवेश का मौका है।
विज्ञापन

विवि में बीकॉम ऑनर्स में 80, बीवीए में 72, बीसीए में 65 व बीएड में 73 प्रवेश हुए हैं। वहीं पहले साल शुरू हुए बीटेक में विद्यार्थियों का रुझान कम है। बीटेक में विवि स्तर पर 150 सीटों पर हो रहे प्रवेश में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की सीटें भर गई हैं। जबकि एकेटीयू की काउंसलिंग से 150 सीटों के सापेक्ष 26 विद्यार्थी अलॉट हुए हैं। विवि प्रशासन ने कहा है कि बीटेक के अतिरिक्त सामान्य कोर्सों में सीटें खाली हैं। जो विद्यार्थी प्रवेश चाहते हैं वे पांच दिन में आवेदन कर प्रवेश प्राप्त कर सकते हैं। बता दें कि शहर के बाहरी क्षेत्र में होने के कारण विद्यार्थियों ने यहां प्रवेश में अपेक्षाकृत रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें