फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इकाना में वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे मैच आज

Wed, 06 Nov 2019 11:27 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अभ्यास सत्र के दौरान वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आज पहला वनडे मैच खेला जाएगा। दिन-रात्रि का यह मैच दोपहर दो बजे शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और तीन टी-20 मैच होने हैं।

विज्ञापन


इसके पहले सोमवार को अभ्यास मैच में मिली हार के बाद वेस्टइंडीज टीम ने अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में तकरीबन तीन घंटे नेट्स पर पसीना बहाकर ये संकेत दिए कि उनकी टीम किसी भी हाल में सीरीज में हारना स्वीकार नहीं करेगी।

दूसरी ओर भारत में अपने तीसरे होम ग्राउंड में जीत से आगाज करने वाली अफगान टीम के हौसले बुलंद दिखे। टीम मंगलवार को सुबह के सत्र में अभ्यास करने भी पहुंची। इस दौरान सभी खिलाड़ियों ने नेट्स पर अभ्यास किया, जबकि कप्तान राशिद खान और कोच लांस क्लूजनर बुधवार को होने वाले मुकाबले को लेकर रणनीति बनाते दिखे।
विज्ञापन


अभ्यास मैच को आधार माना जाए तो अफगानिस्तान के पेसरों ने इकाना स्टेडियम की उछाल भरी पिच पर शानदार प्रदर्शन करके यह साबित कर दिया कि टीम केवल स्पिनरों के भरोसे नहीं है। मुकाबले में छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरे मेजबानों ने खराब शुरुआत से शानदार वापसी की और धैर्य से बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत के दहलीज पर पहुंचाया। यह टीम के लिए सकारात्मक संकेत रहे।

मुकाबले में विंडीज के शीर्षक्रम ने खासा निराश किया। शायद यहीं कारण रहा कि मंगलवार को लंबे अभ्यास सत्र के दौरान शीर्षक्रम के सभी बल्लेबाजों के अलावा कप्तान कीरोन पोलार्ड, जेसन होल्डर और रोस्टन चेज ने देर तक नेट्स पर समय बिताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें