फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वेलनेस सिटी योजना की पड़ी पहली लॉटरी, 125 प्लॉट आवंटित

विज्ञापन
वेलनेस सिटी योजना की पड़ी पहली लॉटरी।
विज्ञापन
लखनऊ। सुल्तानपुर रोड पर एलडीए की वेलनेस सिटी योजना के लिए पहली लॉटरी मंगलवार को डाली गई। इसके तहत उन भूस्वामियों को 125 प्लॉट आवंटित किए गए, जिन्होंने अपनी जमीन लैंड पूलिंग के तहत एलडीए को दी है। यह लॉटरी गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में डाली गई।
विज्ञापन

योजना के संपत्ति अधिकारी रविनंदन सिंह ने बताया कि एलडीए 1200 एकड़ में वेलनेस सिटी योजना विकसित कर रहा है। यह लैंड पूलिंग नीति के तहत लाई जा रही है। इसमें एलडीए भूस्वामियों से निशुल्क जमीन लेता है। बदले में उन्हें 25 प्रतिशत विकसित जमीन प्लॉट के रूप में देता है। जिन भूस्वामियों ने जमीन दी थी, उनके लिए यह पहली लॉटरी थी। इसमें 59 भूस्वामियों को 125 प्लॉट आवंटित किए गए हैं। इनमें 288 वर्ग मीटर के 86 प्लॉट, 200 वर्ग मीटर के चार, 162 वर्ग मीटर के पांच, 128 वर्ग मीटर के नौ, 72 वर्ग मीटर के सात और 35 वर्ग मीटर के 14 प्लॉट शामिल हैं।

वेलनेस सिटी योजना की पड़ी पहली लॉटरी।

वेलनेस सिटी योजना की पड़ी पहली लॉटरी।

वेलनेस सिटी योजना की पड़ी पहली लॉटरी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें