फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पहले दोस्ती, फिर मुकदमा... नौकरी जाने के डर से सिपाही ने की थी शादी

Mon, 28 Jul 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मैनपुरी की रहने वाली सौम्या कश्यप की तीन वर्ष पहले सिपाही अनुराग सिंह से दोस्ती हुई थी। दोनों में प्यार हुआ और लिव इन में रहने लगे। बाद में दोनों में मनमुटाव हो गया और सौम्या ने सिपाही के खिलाफ मैनपुरी में दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और दोनों ने मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन


वर्ष 2023 में सौम्या और सिपाही अनुराग की दोस्ती हुई थी। दोनों में बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और फिर रिश्ता प्यार में बदल गया। दोनों ने शादी करने का फैसला किया और अनुराग सौम्या के साथ लिव इन में रहने लगा। कुछ समय बाद रिश्तों में खटास आ गई और दोनों अलग हो गए। सौम्या ने मैनपुरी की कोतवाली में सिपाही अनुराग के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करा दिया। इसके बाद आरोपी अनुराग सिंह उस पर केस वापस लेने के लिए दबाव डालने लगा।
अनुराग को इस बात का डर था कि सौम्या ने केस वापस नहीं लिया तो उसे जेल जाना पड़ सकता है और नौकरी भी खतरे में आ सकती है। जनवरी में आरोपी अनुराग गुस्से में सौम्या के घर पहुंच गया और हंगामा किया। मौके पर पुलिस पहुंची और सिपाही को साथ ले गई। दोनों पक्षों में बातचीत हुई और अंत में अनुराग सौम्या से शादी करने के लिए राजी हो गया। नौ जनवरी को शीतला माता मंदिर में चुपचाप शादी कर ली। शादी में दोनों के परिजन शामिल नहीं हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें