फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केजीएमयू में मुफ्त होंगे पहले पांच हृदय प्रत्यारोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू में हृदय प्रत्यारोपण जल्द शुरू होगा। पहले पांच मरीजों का प्रत्यारोपण मुफ्त में होगा। शुक्रवार को कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद की बैठक में यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. केके सिंह ने बताया कि संस्थान में दिल के प्रत्यारोपण की तैयारी पूरी है। कार्डियो वैस्कुलर थोरैसिक सर्जरी विभाग को लाइसेंस मिल चुका है। डॉक्टर व प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ भी है। ब्रेन डेड मरीज का दिल जरूरतमंद में प्रत्यारोपित किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि दिल के प्रत्यारोपण की कवायद करीब तीन माह पहले हुई थी, पर ट्रांसप्लांट से पहले ही मरीज का निधन हो गया था। प्रवक्ता ने बताया कि निजी संस्थान में दिल के प्रत्यारोपण पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च आता है। सरकारी संस्थान में 12 से 15 लाख रुपये में प्रत्यारोपण हो सकता है। केजीएमयू में अभी इसका शुल्क तय नहीं किया गया है।
विज्ञापन






एनिमल हाउस विकसित होगा

डॉ. केके सिंह ने बताया कि शोध को बढ़ावा देने के लिए फार्माकोलॉजी विभाग के एनिमल हाउस को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा। यहां शोध में इस्तेमाल होने वाले पशु-पक्षी रखे जाएंगे। इससे दवाओं पर शोध में मदद मिलेगी। यहां अभी चूहे समेत अन्य जानवर हैं।





एडिशनल प्रोफेसर को मिली चार्जशीट

11 फरवरी को बाल रोग विभाग के एडिशनल प्रोफेसर पर जूनियर रेजिडेंट ने छेड़छाड़ और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था। विशाखा कमेटी को आरोप सही मिले। इसकी रिपोर्ट के आधार पर कार्यपरिषद ने आरोपी एडिशनल प्रोफेसर को चार्जशीट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। कार्यपरिषद ने आरोपी डॉक्टर को चार्जशीट देकर जवाब तलब किया है। तीन माह में विभागीय कार्रवाई करने का फैसला भी सुनाया है।
विज्ञापन








बैठक में ये निर्णय भी लिए गए



- कर्मचारी लंबे समय से मानकीकरण की मांग कर रहे थे। कार्यपरिषद ने प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

- ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा पर लगे कई प्रतिबंध हटाने का फैसला भी सुनाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें