फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अनलॉक-1: बस सेवा शुरू, कार्यालयों में रही हलचल और सड़कों पर कई जगह लगा जाम

Mon, 01 Jun 2020 06:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हजरतगंज में लगा जाम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में अनलॉक-1 के पहले दिन बस सेवा शुरू हो गई है। लोगों ने सावधानी बरतते हुए सफर करना शुरू कर दिया है। सरकारी कार्यालयों में कर्मचारी मौजूद हैं। लॉकडाउन खुलने से शहर के कुछ प्रमुख चौराहों पर सोमवार को जाम भी लगा।

विज्ञापन


दरअसल, लॉकडाउन से लंबे समय बाद राहत मिलने पर बाजारों में भी रौनक नजर आई। इस दौरान दुकानदार पूरी सावधानी बरत रहे हैं। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में मास्क पहनने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।

बस सेवा प्रारंभ होने के पहले दिन उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन सेवा के प्रबंध निदेशक राजशेखर ने खुद भी हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बसों को सैनिटाइज किया जा रहा है और यात्रियों को मास्क पहनने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि अनलॉक-1 को लेकर प्रदेश सरकार ने रविवार को ही गाइडलाइंस जारी कर दी थी। बाजारों को खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक जरूर है। मगर बाजार एक साथ नहीं खुलेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें