फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway: दस ट्रेनों में जनरल की जगह लगेगा फर्स्ट एसी कोच

Sun, 18 Dec 2022 05:54 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

10 ट्रेनों में जनरल की जगह एसी कोच लगाए जाएंगे। यह बदलाव 22 दिसंबर से किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने दस ट्रेनों में जनरल कोच की जगह एक फर्स्ट एसी कोच लगाने का निर्णय लिया है। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 15045/46 गोरखपुर-ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस के रैक में परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन


22 दिसंबर से ट्रेन में यह परिवर्तन किया जाएगा। जबकि 12587/88 गोरखपुर-जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस में 19 दिसंबर से एवं 15097/98 भागलपुर-जम्मूतवी-भागलपुर एक्सप्रेस में एक सामान्य द्वितीय श्रेणी कोच की जगह वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का एक कोच 20 दिसंबर से लगाया जाएगा तथा 15017/18 एवं 22537/38 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस गोरखपुर एक्सप्रेस में जनरल सेकेंड क्लास की जगह फर्स्ट एसी का कोच 19 दिसंबर से लगाया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें