फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्म संचालकों ने हड़पे पांच लाख के शेयर, मुकदमा

विज्ञापन
फर्म संचालकों ने हड़पे शेयर। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
शेयर ट्रेडिंग फर्म वेल्थ मंत्रा के संचालकों पर पांच लाख रुपये के शेयर हड़पने का आरोप लगाते हुए विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित राजेंद्र बहादुर सिंह ने मामले की शिकायत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज व सेबी से भी की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक विभूतिखंड डॉ. आशीष मिश्रा के मुताबिक, सीतापुर रोड केशवनगर निवासी राजेंद्र बहादुर सिंह ने शेयर ट्रेडिंग के लिए वेल्थ मंत्रा में डीमैट अकाउंट खोला था।
उन्होंने करीब 18 कंपनियों के पांच लाख रुपये के शेयर खरीदे थे। बिना उनकी जानकारी के वेल्थ मंत्रा की तरफ से अकाउंट ऑपरेट किया गया और पांच लाख के शेयर गायब कर दिए गए।
विज्ञापन

छानबीन में पता चला कि कंपनी संचालकों ने ही शेयर दूसरे अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए हैं। राजेंद्र ने इसकी सूचना दी, लेकिन निदेशक संजीव अग्रवाल टालमटोल करने लगे।
इसके बाद राजेंद्र ने सेबी और एनएसई में शिकायत की थी। रिपोर्ट में फर्जीवाड़ा की स्पष्ट होने पर राजेंद्र को ई-मेल भेज कर जानकारी दी गई। 22 जून को पीड़ित ने विभूतिखंड थाने में तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक विभूतिखंड रोहतास प्लूमेरिया निवासी संजीव अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल और अलीगंज निवासी बीना अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज जांच की जा रही है।
बस्ती में तैनात सिंचाई विभाग के उपनिदेशक की एसयूवी चोरी
आशियाना थानाक्षेत्र के रुचिखंड में रहने वाले सिंचाई विभाग के उपनिदेशक विनोद राव की एसयूवी चोरी हो गई। वारदात बृहस्पतिवार रात की है। चोरों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर चोरों को तलाश रही है।
प्रभारी निरीक्षक आशियाना दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, रुचिखंड में रहने वाले विनोद कुमार राव सिंचाई विभाग में उपनिदेशक के पद पर बस्ती में तैनात हैं। विनोद के मुताबिक, वह बहनोई ओमप्रकाश सिंह की सफेद एसयूवी से घर आए थे। गाड़ी दरवाजे पर खड़ी की। शुक्रवार सुबह गाड़ी नहीं थी। फुटेज खंगाले गए तो सुबह करीब चार बजे दो चोर गाड़ी के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे और लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें