फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल नंबर पर मिलेगा फायरिंग टेस्ट अलर्ट, शस्त्र नवीनीकरण में लाइसेंसधारियों को मिलेगी राहत

Sat, 16 Nov 2019 03:46 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शस्त्र लाइसेंस के नवीनीकरण के लिए फायरिंग टेस्ट की अपडेट सूचना न मिल पाने की परेशानी से लाइसेंसधारियों को अब राहत मिलेगी। शस्त्र अनुभाग नवीनीकरण का आवेदन करने वाले लाइसेंसधारियों को फायरिंग टेस्ट की सटीक तिथि व समय के बारे में लिंकअप मोबाइल नंबर पर एसएमएस भेजने की व्यवस्था शुरू करेगा।

विज्ञापन


इससे शहर से 20 से 25 किलोमीटर दूर नादरगंज फायरिंग रेंज में अचानक ट्रायल निरस्त हो जाने की परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। शस्त्र अनुभाग प्रभारी व एडीएम सिटी पश्चिमी संतोष वैश्य ने बताया कि ट्रायल पूरा होते ही नई व्यवस्था शुरू कर दी जाएगी।  

शस्त्र लाइसेंसधारकों को लाइसेंस नवीनीकरण के लिए जरूरी फायरिंग टेस्ट शहर से दूर फायरिंग रेंज में होने और बिना पूर्व सूचना के अचानक परीक्षण निरस्त हो जाने के कारण परेशानी होती थी। लगातार मिल रही ऐसी शिकायतों के बाद अब शस्त्र अनुभाग ने इसको गंभीरता से लेते हुए आवेदक लाइसेंसधारी को उसके लिंकअप मोबाइल नंबर पर फायरिंग टेस्ट का एलर्ट 24 घंटे पहले भेज देने की व्यवस्था लागू करने का निर्णय किया है।
विज्ञापन


प्रशासन एनआईसी की मदद से फायरिंग टेस्ट करवाने वाले रिजर्व पुलिस लाइन के आरआई की उपलब्धता के आधार पर फायरिंग ट्रायल टेस्ट का अपडेट शेड्यूल प्राप्त कर एलर्ट एसएमएस देने की व्यवस्था लागू कराएगा। अलर्ट मेसेज से लाइसेंसधारी तय तिथि को निर्धारित समय पर जरूरी फायरिंग टेस्ट दे सकेगा।

विज्ञापन

59 हजार लाइसेंसधारियों को मिलेगी राहत

राजधानी में 59 हजार से अधिक शस्त्र लाइसेंस धारक हैं। शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण की नई व्यवस्था के तहत अब पुलिस रिजर्व लाइन के आरआई स्तर से जारी फायरिंग रेंज सर्टिफिकेट के बाद ही शस्त्र अनुभाग आवेदक के लाइसेंस का नवीनीकरण किए जाने की अनुमति देता है।

शहर में फायरिंग टेस्ट के लिए नगर निगम के स्वामित्व में नादरगंज में एकमात्र फायरिंग रेंज होने के कारण रिवॉल्वर, पिस्टल, रायफल और बंदूक चलाने के फायरिंग टेस्ट के लिए अलग-अलग तिथि और समय पर टेस्ट कराना पड़ता है।

अचानक टेस्ट निरस्त होना बड़ी परेशानी
लाइसेंस नवीनीकरण के आवेदकों के आधार पर शस्त्र अनुभाग से एसएसपी ऑफिस को सूची सौंपी जाती है। इसके आधार पर ही लाइसेंस धारकों को टेस्ट के लिए फायरिंग रेंज बुलाया जाता है। ऐसे में अधिकांशत: फायरिंग टेस्ट में ज्यादा समय लग जाने अथवा अचानक कारतूस खत्म हो जाने या प्रशिक्षक के गैरहाजिर हो जाने पर टेस्ट निरस्त हो जाने की जानकारी आवेदक को फायरिंग रेंज में पहुंचने पर ही मिल पाती है। एसएमएस अलर्ट की व्यवस्था लाइसेंसधारियों को राहत दिलाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें