फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्निंग वॉक पर निकले युवकों पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, इलाके में मची दहशत, केस दर्ज

Sat, 08 Jun 2019 02:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के हजरतगंज के जापलिंग रोड पर शनिवार सुबह चार बजे एसयूवी सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। बदमाशों ने तीन युवकों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की थी। फायरिंग की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दिया।

विज्ञापन


वहीं, पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया गया है। पुलिस आसपास के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जापलिंग रोड निवासी अविरल गुप्ता के मुताबिक वह अपने दोस्त अर्पित शर्मा और वैभव मिश्रा के साथ सुबह चार बजे सिविल अस्पताल चाय पीने गये थे। वापस आते समय अभी वह जापलिंग रोड स्थित एक आईसक्रीम की दुकान के सामने पहुंचे थे। तभी पीछे से आ रहे एसयूवी सवार युवकों ने उनकी कार को ओवरटेक किया। आगे आते ही एसयूवी सवार बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी।

विज्ञापन

पुलिस ने दिलाया भरोसा, जल्द ही दबोच लिया जाएगा आरोपियों को

अविरल के मुताबिक बदमाशों ने तीन राउंड फायरिंग की। इस दौरान लोगों में दहशत फैल गई। मॉर्निंग वॉक पर निकली युवती ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी ने पड़ताल की।

क्षेत्राधिकारी अभय कुमार मिश्रा के मुताबिक आसपास के मकानों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें