फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद पुलिस अधीक्षक का तबादला निरस्त, 25 आईपीएस के साथ किया गया था ट्रांसफर

Sat, 08 Jun 2019 02:00 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाल, ब्यूरो लखनऊ
विज्ञापन
आईपीएस अफसर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के बाद पहले प्रशासनिक फेरबदल में शुक्रवार रात यूपी के 25 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए थे। जिसमें से शनिवार को फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक शचिन्द्र पटेल का ट्रांसफर निरस्त कर दिया गया है। उनका तबादला पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय, उत्तर प्रदेश पुलिस, मुख्यालय, प्रयागराज के पद पर किया गया था लेकिन अब वह फिरोजाबाद के पुलिस अधीक्षक पद पर ही बने रहेंगे। अन्य अफसरों की तैनाती में कोई फेरबदल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


शासन द्वारा एसटीएफ को चार भागों में बांटकर अलग-अलग क्षेत्रों में पुलिस अधीक्षकों की तैनाती की गई है। शासन से जारी सूची के मुताबिक मुरादाबाद के एसएसपी/डीआईजी जे. रवींद्र गौड को डीआईजी एसआईटी लखनऊ के पद पर तैनात किया गया है। आगरा के एसएसपी अमित पाठक को मुरादाबाद, अयोध्या के जोगेंद्र कुमार को आगरा भेजा गया है। इसी तरह जौनपुर के पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी को एसएसपी अयोध्या बनाया गया है। शलभ माथुर की जिला वापसी करते हुए मथुरा का एसएसपी बनाया गया है।

इनके अलावा क्षेत्रीय अभिसूचना के एसपी विपिन कुमार मिश्रा को जौनपुर, पीएसी सोनभद्र के सेनानायक रमेश को एसपी फतेहपुर बनाया गया है। यहां तैनात कैलाश सिंह को हटाकर एसपी प्रशिक्षण मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। साइबर क्राइम लखनऊ की एसपी सुनीति को एसपी औरैया, एसपी कार्मिक प्रयागराज मुख्यालय में तैनात अजय पाल को एसपी रामपुर बनाया गया है।
विज्ञापन


बलरामपुर के एसपी अनुराग आर्य को एसपी मऊ, यहां के सुरेंद्र बहादुर को एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना वाराणसी में तैनात किया गया है। सुल्तानपुर के एसपी अनुराग वत्स को एसपी कानपुर देहात बनाया गया है। सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज को एसएसपी मथुरा से एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है। अवधेश कुमार पांडेय को सेनानायक पीएसी, मिर्जापुर से वहीं जिले की कमान सौंपी गई है।

इन्हें इन जिलों में मिली तैनाती

श्रीपति मिश्र एसपी सतर्कता अधिष्ठान को एसपी देवरिया, देवरंजन वर्मा को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर बनाया गया है। वर्मा डीजीपी मुख्यालय से संबद्ध थे। एसपी रेलवे प्रयागराज हिमांशु कुमार को एसपी सुल्तानपुर, एसपी औरैया हरिश्चंद्र को विशेष जांच शाखा, लखनऊ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रामपुर के एसपी शिवहरि मीणा को एसपी प्रशिक्षण विद्यालय, उन्नाव तैनात किया गया है। मिर्जापुर के एसपी अमित कुमार को एसपी एसटीएफ वाराणसी, देवरिया के एसपी राठौर किरीट के. हरिभाई को एसपी एसआईटी, लखनऊ बनाया गया है। इनके अलावा एसपी कानपुर देहात राधेश्याम को एसपी नियम एवं ग्रंथ, लखनऊ और 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के सेनानायक कुलदीप नारायण को एसपी एसटीएफ मेरठ बनाया गया है।
विज्ञापन

यहां देखें पूरी लिस्ट


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें