फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध स्टैंड संचालन को लेकर फायरिंग, दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार इलाके में वाहन स्टैंड के अवैध संचालन को लेकर दो गुटों में विवाद खुलकर सामने आ गया है। बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे विस्तार इलाके के सीएमएस स्कूल के सर्विस लेन में कार सवार दबंगों ने गोलियां तड़तड़ाईं। इससे इलाके में दहशत फैल गई। फायरिंग की आवाज सुनकर उधर से गुजर रहे लोगों ने कार सवारों को दौड़ा लिया। उन पर पथराव कर दिया। खुद को घिरता देख फायरिंग करने वाले कार छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, फायरिंग पॉलीटेक्निक चौराहे के अवैध स्टैंड संचालन के विवाद में हुई है। एडीसीपी पूर्वी एसएम कासिम आब्दी के मुताबिक, बृहस्पतिवार देर शाम गुडंबा क्षेत्र के रहने वाले अभिषेक राय अपने साथी रितेश दुबे और श्याम जी सिंह के साथ कहीं जा रहे थे। गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र में सेक्टर-एक स्थित सीएमएस सर्विस लेन के पास कुछ कार सवारों ने उनके ऊपर फायरिंग कर दी। सूचना पर एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ पहुंचीं। मौके से तीन कारतूस व एक कार बरामद हुई है। वारदात के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
पॉलीटेक्निक चौराहे के वाहन स्टैंड विवाद में हुई वारदात
पुलिस के मुताबिक, पॉलीटेक्निक चौराहे पर अवैध रूप से निजी बस व ट्रेवलर गाड़ियों का वाहन स्टैंड संचालित होता है। इसकी अवैध वसूली की शिकायत जेसीपी कानून-व्यवस्था पीयूष मोर्डिया से की गई थी। इस मामले में अब तक गाजीपुर थाने से चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें अवैध स्टैंड का संचालक भानु प्रताप सिंह भी शामिल है। उसके खिलाफ पुलिस ने रितेश दुबे की तहरीर पर केस दर्ज किया था। रितेश ने ही जेसीपी से अवैध वसूली की लिखित शिकायत की थी जिस पर कार्रवाई की गई। इसी स्टैंड पर अपना वर्चस्व कायम करने के लिए दो गुटों का विवाद है जिसमें बृहस्पतिवार को फायरिंग हुई है। फिलहाल पुलिस दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

चौराहे पर भी कई बार हो चुकी है फायरिंग
पुलिस के मुताबिक, पॉलीटेक्निक चौराहे के वाहन स्टैंड को लेकर विवाद काफी पुराना है। इस स्टैंड के लिए एक गुट भानु प्रताप सिंह व दूसरा शुक्ला नाम के एक व्यक्ति का है। दोनों गुटों में कई बार विवाद हो चुका है। स्टैंड को लेकर पॉलीटेक्निक चौराहे पर पांच साल पहले भी फायरिंग हुई थी। इसमें भानु व शुक्ला गुट के कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद चिनहट इलाके में भानु पर हमला किया गया था। दोनों गुटों में कई बार भिड़ंत हो चुकी है। इन दोनों गुटों को दो थानों की पुलिस की सरपरस्ती मिली है। कभी एक गुट को गाजीपुर के पॉलीटेक्निक चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी मदद करते हैं तो दूसरे को विभूतिखंड थाने के वेब पुलिस चौकी के पुलिसकर्मी। समय व चौकी प्रभारी की तैनाती के हिसाब से अवैध स्टैंड का संचालन दोनों गुटों द्वारा किया जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें