फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: आलमबाग में गोलियों की तड़तड़ाहट से दहशत, रेलवे ठेकेदार का बॉडीगार्ड घायल

Mon, 13 Jul 2020 09:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
वारदात के बाद जांच करते पुलिस अफसर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दो बदमाशों ने भीड़भाड़ वाले इलाके लखनऊ के आलमबाग में सोमवार रात करीब 8 बजे सरेराह ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत फैला दी। अजंता अस्पताल के ठीक सामने भीड़भरी सड़क पर रेलवे ठेकेदार सुरेंद्र कालिया की एसयूवी पर हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। इसी दौरान, हमलावर असलहे लहराते हुए पैदल ही बाराबिरवा होते हुए कानपुर रोड की तरफ भाग निकले।

विज्ञापन


हमले में सुरेंद्र बाल-बाल बच गया, जबकि दूसरी गाड़ी में बैठा उसका निजी सुरक्षाकर्मी रूपराम यादव को पेट व पैर में दो गोलियां लगी हैं। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा ने बताया कि आलमबाग निवासी सुरेंद्र अजंता अस्पताल में भर्ती रेलवे में ठेकेदार हरदोई निवासी जुबेर सिद्दीकी से मिलने आया था।

उसके साथ एटा के सदियापुर निवासी चालक व सुरक्षाकर्मी रूपराम के अलावा दो अन्य लोग थे। अस्पताल से निकलकर सुरेंद्र एसयूवी में बैठा। इसी बीच पैदल आए दो बदमाशों ने सुरेंद्र की एसयूवी पर फायरिंग शुरू कर दी। इसी दौरान दूसरी गाड़ी में बैठा रूपराम बाहर निकला तो उसे गोलियां लग गईं। बदमाशों ने करीब 15 राउंड फायरिंग की। एसयूवी पर 12 गोलियों के निशान हैं। 
विज्ञापन


धनंजय पर लगाया आरोप
सुरेंद्र ने आलमबाग थाने में तहरीर देकर पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह पर हमला कराने का आरोप लगाया है। उसने 5-6 बदमाशों के होने का जिक्र किया है। संयुक्त पुलिस आयुक्त नवीन अरोड़ा ने बताया कि हमलावरों की तलाश में पुलिस की टीमें लगाई गई हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें