फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फायरमैन पर यौन शोषण का आरोप, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-जे निवासी व अयोध्या के रुदौली फायर स्टेशन पर तैनात फायरमैन पवन कुमार सिंह पर चिनहट की महिला ने तीन वर्ष तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। इसके साथ छह लाख रुपये के जेवर हड़पने, मारपीट और धमकाने की भी शिकायत की है। चिनहट पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि कुछ वर्ष पहले पीड़िता और आरोपी की जान-पहचान हो गई। पवन जाल में फंसाकर उसका यौन शोषण करने लगा। फिर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर जेवर हड़प लिए। आरोपी रकम भी ऐंठता रहा। महिला के विरोध करने पर वह उसके पति व बच्चों को मारने की धमकी देकर चुप करा देता।

एफआईआर के अनुसार 30 जुलाई को आरोपी महिला के घर पहुंचा और उसे धमकाकर साथ ले गया। महिला के पति को मोहल्लेवालों से इसकी जानकारी हुई तो वह घर पहुंचे। कुछ देर बाद आरोपी महिला को वापस उसके घर लेकर पहुंचा। यहां उसके पति को देखते हुए कार लेकर भागने लगा।
विज्ञापन


महिला के पति ने पीछा कर आरोपी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के पास पकड़कर विभूतिखंड थाने के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़िता के मायकेवालों और आरोपी के परिजन को थाने बुलाया। धमकी के डर से सहमी पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कुछ नहीं कहा। विभूतिखंड पुलिस ने लिखापढ़ी कर सभी को लौटा दिया।



मायके पहुंचने पर पीड़िता ने सारी बात बताई

थाने से लौटकर महिला मायके चली गईं। वहां सारी बात परिजनों को बताई। मायकेवालों ने उसके पति को पूरी घटना की जानकारी दी। इस बीच आरोपी ने पीड़िता की कुछ तस्वीरें वायरल कर दीं। 19 सितंबर को पीड़िता के पति ने पवन के खिलाफ चिनहट थाने में केस दर्ज कराया। शनिवार को पुलिस ने उसे घर के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें