फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वसूली के विरोध पर सब्जी विक्रेता पर हमला, मुंह व सिर पर लगी चोट

Wed, 17 Jun 2026 01:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता अनूप गुप्ता।
विज्ञापन
तेलीबाग। सब्जी विक्रेता अनूप गुप्ता ने दिनेश लोधी पर प्रतिदिन 100 रुपये की वसूली मांगने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि विरोध पर दिनेश ने उन पर जानलेवा हमला किया। पुलिस से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। शिकायत के बाद आरोपी ने दोबारा उन्हें पीटा। घटना का वीडियो वायरल होने पर पीजीआई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

तेलीबाग स्थित नगर निगम रैन बसेरे के पास सब्जी का ठेला लगाने वाले अनूप गुप्ता का आरोप है कि गल्ला मंडी निवासी दिनेश लोधी पटरी दुकानदारों से अवैध वसूली करता है। 14 जून रात करीब 10 बजे दिनेश अपने साथियों के साथ उनके ठेले पर पहुंचा और रुपये मांगे। मना करने पर उसने गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की। स्थानीय लोगों के आने पर वह चला गया, पर कुछ देर बाद लोहे की रॉड लेकर वापस आया और हमला करने का प्रयास किया।
कार्रवाई करती पुलिस तो नहीं होती दोबारा घटना
अनूप के अनुसार, सोमवार रात ही पुलिस नियंत्रण कक्ष और तेलीबाग चौकी को सूचना दी गई। हालांकि, रात में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार सुबह जब वह दोबारा ठेला लगाने पहुंचे, तो दिनेश ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे उनके मुंह और सिर में गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और अनूप की तहरीर पर मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि वसूली के आरोपों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें