फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रैफिक मार्शल बाइक में लगी आग, जान बचाकर भागे सिपाही, तस्वीरें

Tue, 13 Oct 2020 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
चलती बाइक में लगी आग, सिपाहियों ने मुश्किल से बचाई जान - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गोमतीनगर के हुसड़िया चौराहे पर सोमवार सुबह अचानक चलती ट्रैफिक मार्शल बाइक में आग लग गई। आग लगते ही बाइक सवार दो पुलिसकर्मी उतरकर भागे। इसके बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आसपास भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार पुलिसकर्मियों ने हादसे की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर धीरज कुमार के मुताबिक, ट्रैफिक मार्शल बाइक पर तैनात दो सिपाही अरुण दुबे और रामेंद्र कुमार हुसड़िया चौराहे पर परीक्षा समाप्त होने के बाद पहुंचे।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उनकी गोमतीनगर इलाके में परीक्षा केंद्र के आसपास यातायात व्यवस्था में ड्यूटी लगी थी। हुसड़िया चौराहे पर पहुंचते ही अचानक बाइक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
दोनों सिपाही अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकले। फिर पास के घरों से बाल्टियों के पानी से आग बुझाई।
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
आरोप है कि पास में चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने मदद नहीं की। न ही समय से फायर टेंडर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर ने इस आरोप को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गये थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें