फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलत तरीके से ओवरटेक करने पर टोका तो कार पर झोंका फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज के हरकंसगढ़ी में शुक्रवार रात गलत तरीके से ओवरटेक कर रहे कार चालकों ने टोकने पर सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश द्विवेदी पर हमला कर दिया। दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए मुकेश की कार पर फायर झोंक दिया। मुकेश किसी तरह मौके से भागकर अपने दोस्त के घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर गऊदीन शुक्ला का कहना है कि अज्ञात कार सवार बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मुकेश ने बताया कि वह कस्बा में रहते हैं। शुक्रवार रात वह अपने साथी राघवेंद्र तिवारी के साथ कार से लखनऊ से घर लौट रहे थे। पीजीआई के सभाखेड़ा के पास एक कार ने उनके वाहन को ओवरटेक किया। उक्त कार का चालक इतनी लापरवाही से ड्राइव कर रहा था कि टक्कर होते-होते बची। मुकेश ने विरोध किया तो दबंग उनसे गाली-गलौज करने लगे। मुकेश झगड़ा टालने के लिए वहां से आगे बढ़ गए। हालांकि, दूसरी कार सवार दबंग उनका पीछा करने लगे।
दबंगों ने हरकंसगढ़ी के पास उनकी कार रोक ली और असलहा निकालकर फायर झोंक दिया। गोली मुकेश की कार के पिछले हिस्से में लगी। वह बुरी तरह से दहशत में आ गए और कार की गति तेज करके वहां से भागे। किसी तरह वह राघवेंद्र के घर पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मुकेश की तरफ से अज्ञात कार चालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मुकेश ने कार का नंबर बताया है जिसका पता लगाया जा रहा है। कार की फॉरेंसिक टीम से जांच कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें