फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीए आनर्स में दाखिले के लिए कांटे की टक्कर, 90 फीसदी से कम पर दाखिला मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
बीए ऑनर्स में 90% से कम पर दाखिला मुश्किल
विज्ञापन

लविवि : छात्रों को दी जा रही अधिक से अधिक विकल्प भरने की सलाह
लखनऊ विश्वविद्यालय में रिकॉर्डतोड़ आवेदन के बाद इस साल दाखिले को लेकर कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। बीए ऑनर्स में 90 फीसदी से कम पर दाखिला पाना भी मुश्किल दिख रहा है। इसको देखते हुए लविवि प्रशासन ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे ज्यादा से ज्यादा विकल्प भरें। बीए आनर्स के साथ ही बीए का विकल्प देने को भी कहा है। कोरोना संक्रमण की वजह से अभिभावक अपने बच्चों को शहर से बाहर नहीं भेजना चाहते हैं। बाहर जाने वाले छात्रों में सबसे ज्यादा संख्या बीए ऑनर्स वालों की ही होती है।
लविवि के आवेदन फॉर्म ने बीते साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। स्नातक स्तर पर इस साल बीते साल से करीब 40 फीसदी ज्यादा आवेदन फॉर्म आए हैं। विवि ने इस साल से कॉलेजों से काउंसिलिंग फीस लेकर उन्हें भी अपनी प्रक्रिया में शामिल करने का मौका दिया है। आवेदन फॉर्म बढ़ने की यह भी एक वजह है। लविवि में इस बार स्नातक पाठ्यक्रमों में कुल 38 हजार 878 आवेदन आए हैं। बीए-बीए ऑनर्स, बीकॉम और बीएससी की बात करें तो इनमें 700 से ज्यादा अभ्यर्थी 90 फीसदी से ज्यादा नंबर लाने वाले हैं। बीए और बीए ऑनर्स में भी यह संख्या तीन सौ से ज्यादा है। लविवि में बीए आनर्स की 380 सीटें हैं। सामान्य अभ्यथियों के लिए 50 प्रतिशत यानी 190 सीटें ही उपलब्ध होंगी। ऐसे 90 फीसदी से कम पर दाखिला काफी मुश्किल होगा।
विज्ञापन

बीए ऑनर्स के साथ ही बीए और कॉलेजों के भी दें विकल्प
लविवि ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि दाखिले के लिए वे ज्यादा से ज्यादा विकल्प दें। बीकॉम और बीएससी में विषय के विकल्प कम हैं, इसलिए उसमें अभ्यर्थियों को समस्या कम रहेगी। वहीं बीए और बीए ऑनर्स के साथ ऐसी स्थिति नहीं है। विवि में छह विषयों में बीए ऑनर्स की पढ़ाई होती है। ऐसे में बीए ऑनर्स के दाखिले के लिए अभ्यर्थी को ज्यादा से ज्यादा विकल्प देने होंगे। लविवि ने बीए और बीए ऑनर्स के आवेदन एक साथ मांगे हैं। इसलिए बीए ऑनर्स में सीटें न मिलने पर उनके पास बीए का विकल्प देने का मौका भी होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों के पास कॉलेज में दाखिले का विकल्प देने का मौका रहेगा।
विज्ञापन

एलएलबी ऑनर्स में एक सीट पर 29 दावेदार
एलएलबी ऑनर्स पाठ्यक्रम में भी दाखिले के लिए कड़ी मशक्कत होगी। इस साल इसकी एक सीट पर औसतन 29 दावेदार हैं। लविवि ने इस साल एलएलबी ऑनर्स की सीटें 120 से बढ़ाकर 160 कर दी हैं। इससे थोड़ा कॉम्पटीशन कम होगा। अन्य पाठ्यक्रमों की बात करें तो बीसीए की 60 सीटों पर प्रति सीट 27, बीकॉम की 870 सीटों पर प्रति सीट 13, बीएससी बायो में 280 सीट पर प्रति सीट 14, बीएससी मैथ्स में प्रति सीट 14, बीवीए-बीएफए में प्रति सीट 6 दावेदार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें