फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow Airport News: अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में लगी आग, दो घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Thu, 23 Jan 2025 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lucknow Airport Fire:  बुधवार रात 11:15 बजे एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में अचानक आग लग गई। घटना के वक्त लाउंज खाली था।
विज्ञापन
आग बुझाने के दौरान... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में बुधवार रात 11:15 पर अचानक आग लग गई। घटना के वक्त लाउंज खाली था। आग की लपटें व धुंआ देख एयरपोर्ट कर्मियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। कुछ ही देर में सरोजनीनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से लाउंज में रखा सामान और फाल सिलिंग जल गई।
विज्ञापन


सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि स्टेट हैंगर के पास ही वीवीआईपी लाउंज आग लगने की सूचना एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से मिली थी। दमकलकर्मी जब वहां पहुंचे तो एयरपोर्ट के लोग पहले से आग बुझा रहे थे।

दमकलकर्मी बीए सेट पहन कर अंदर दाखिल हुए और आग बुझाने का काम शुरु किया। धुएँ और अंधेरे की वजह से दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत उठानी पड़ी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया। आशंका है कि शार्ट सर्किट की वजह से लाउंज में आग लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें