फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में लगी भीषण आग, बगल के स्कूल में फंसे रहे बच्चे, बाहर निकालने के लिए करनी पड़ी कड़ी मशक्कत

Fri, 26 Apr 2019 03:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
सिंडिकेट बैंक में लगी आग। - फोटो : amar ujala
लखनऊ के इंदिरानगर के सी ब्लॉक स्थित सिंडिकेट बैंक में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे के करीब आग लग गई। आग बैंक के रिकॉर्ड रूम में शॉर्ट सर्किट से लगी थी। दस्तावेज पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस बीच बगल में स्थित स्कूल में धुआं भरने से चीख-पुकार मच गई। सूचना दमकल को दी गई। एक तरफ दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे थे, तो दूसरी ओर स्कूल से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे थे। उन्हें सड़क के दूसरी ओर एक मकान में सुरक्षित रखा गया। इस बीच अभिभावक भी पहुंच गए। बैंक में आग, स्कूल में धुआं भरा देख दहशत में आकर अभिभावक अपने-अपने बच्चों को ढूंढने लगे। दो घंटे तक स्कूल में दहशत और अफरातफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन

2 of 8
सिंडिकेट बैंक में लगी आग। - फोटो : amar ujala
बृहस्पतिवार की सुबह आग लगने के बाद बेसमेंट की खिड़कियों व रोशनदान से धुआं व तेज लपटें देख वहीं से गुजर रहे अरूण कुमार ने इसकी सूचना बिना देरी किए इंदिरानगर फायर स्टेशन को दी। सूचना करीब 8.05 बजे मिली। जिस समय आग लगी थी उस समय पहला पीरियड शुरू हुआ था। इसी बीच बैंक में आग लग गई और स्कूल में धुआं भर गया। चीख-पुकार मच गई। इस बीच दमकलकर्मियों ने उन्हें बाहर निकाल, उनके बैग वहीं छूट गए। बच्चे बैग लेने की जिद करके और रोने लगे। किसी तरह उन्हें समझाकर बाहर निकाला।
विज्ञापन

3 of 8
सिंडिकेट बैंक में लगी आग। - फोटो : amar ujala
मासूमों की जान से खिलवाड़, स्कूल को नोटिस
एफएसओ उमाकांत सिंह केमुताबिक, सी-ब्लॉक स्थित न्यू वे पब्लिक स्कूल मासूमों की जिंदगी से खेल रहा है। स्कूल में आग पर काबू पाने के कोई संसाधन नहीं है। उनके खिलाफ नोटिस भी दी गई है। उन्होंने प्रधानाचार्य को फटकार लगाई। प्रधानाचार्य लगतार हाथ जोड़कर माफी मांगती रहीं। एफएसओ केमुताबिक स्कूल के खिलाफ जांच कराई जाएगी। जांच के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा, जिसके लिए मुख्य अग्निशमन अधिकारी को पत्र लिखा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद स्कूल की मान्यता समाप्त करने केलिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।

4 of 8
सिंडिकेट बैंक में लगी आग। - फोटो : amar ujala
पुलिस को पहुंचने में लगे दो घंटे
घटना के दौरान इंदिरानगर फायर स्टेशन की टीम ने सतर्कता दिखाई। इस टीम में एफएसओ उमाकांत सिंह, शेर अली खान, प्रमोद मिश्रा, धर्मराज सिंह, महेंद्र नाथ यादव, प्रदीप सिंह, नीरज कुमार तिवारी, दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रमाशंकर चौरसिया, मृत्युंजय कुमार सिंह व गंगा मणि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं हादसा गाजीपुर थाने से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर हुआ, लेकिन थाने की टीम को मौके पर पहुंचने में दो घंटे का समय लग गया। इतने बड़े हादसे के बाद भी गाजीपुर प्रभारी निरीक्षक मौके पर नहीं पहुंचे। सिर्फ टीम भेजकर अपनी जिम्मेदारी पूरी समझी।
विज्ञापन

5 of 8
सिंडिकेट बैंक में लगी आग। - फोटो : amar ujala
इंदिरानगर के सी ब्लॉक स्थित सिंडिकेट बैंक के रिकॉर्ड रूम में बृहस्पतिवार सुबह आठ शॉर्ट सर्किट से लगी थी। एफएसओ इंदिरानगर उमाकांत सिंह के मुताबिक , आग बेसमेंट में लगी थी। वहां जाने का कोई रास्ता नहीं था, खिड़की तोड़ अंदर जाना पड़ा। अंदर धुआं भरा था। इससे राहत कार्य में दिक्कत आ रही थी। एग्जास्ट फैन से धुआं निकाला, तब छह दमकल ने दो घंटे में आग बुझाई। वहीं, अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शेर अली खान के मुताबिक, बैंक के किचन में रसोई गैस सिलिंडर रखे थे। डर था कि कहीं सिलिंडर न फट जाएं।
विज्ञापन

6 of 8
सिंडिकेट बैंक में लगी आग। - फोटो : amar ujala
बैंक और स्कूल की दीवार एक होने के कारण बच्चों की जान का खतरा बढ़ रहा था। इसे देखते हुए एफएसओ ने आग बुझाने से पहले बच्चों को सुरक्षित निकालने की कोशिश शुरू की। करीब आधे घंटे में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

7 of 8
सिंडिकेट बैंक में लगी आग। - फोटो : amar ujala
एफएसओ के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। आग की सूचना के बाद बैंक प्रबंधक निखिल कुमार सक्सेना और सिक्योरिटी मैनेजर विक्रांत शर्मा को मौके पर बुलाया गया। मैनेजर के मुताबिक, रिकॉर्ड रूम में रखा सारा दस्तावेज जल गया है। वहीं कम्प्यूटर सिस्टम पूरी तरह से खराब हो गए हैं। आग से कितने का नुकसान हुआ है। इसका आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

8 of 8
सिंडिकेट बैंक में लगी आग। - फोटो : amar ujala
इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका: एफएसओ उमाकांत सिंह, शेर अली खान, प्रमोद मिश्रा, धर्मराज सिंह, महेंद्र नाथ यादव, प्रदीप सिंह, नीरज कुमार तिवारी, दिनेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, रमाशंकर चौरसिया, मृत्युंजय कुमार सिंह व गंगा मणि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें