फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ सचिवालय के बापू भवन में भीषण आग, हड़कंप

Tue, 28 Mar 2017 10:16 PM IST
amar ujala.com, presented by-ईश्वर आशीष
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी की राजधानी लखनऊ में ‌स्थित सचिवालय के बापू भवन की दूसरी मंजिल पर एसी रूम (डक्ट) में मंगलवार को दोपहर करीब दो बजे आग लग जाने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड बुला ली गई है और आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन


आग लगने से घना धुंआ निकलने लगा जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सचिवालय में बैठे अधिकारी व कर्मचारी अपना कक्ष छोड़कर बिल्डिंग से नीचे की ओर जाने लगे।
विज्ञापन


आग के कारण लिफ्ट बंद कर दी गई। इसलिए नीचे उतरते वक्त थोड़ी अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां बुला ली गईं थी जिससे समय रहते आग को‌ नियंत्रित कर लिया गया।

सचिवालय में मंत्री व कई वरिष्ठ अधिकारी बैठते हैं। मंगलवार को जिस समय हादसा हुआ उस समय सचिवालय कई वरिष्ठ अधिकारी व मंत्री मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें