फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम कमिश्नर को आज लगेगी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में शुक्रवार को होने वाले टीकाकरण में फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाई जाएगी। डीएम-कमिश्नर समेत पुलिस विभाग के आला अफसरों को भी टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि करीब 9500 स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार सुबह से होने वाले टीकाकरण के लिए 76 बूथ बनाए हैं। इसमें 55 बूथ पर हेल्थ वर्करों को टीका लगाया जाना है जबकि 21 बूथ पर फ्रंट लाइन वर्करों को।
इसमें नगर पंचायत बीकेटी, सीआरपीएफ कैंप, पीएसी महानगर का वैक्सीनेशन बीआरडी महानगर, आलमबाग सिंगार नगर सीएचसी में पुलिसकर्मी, नॉर्दन रेलवे हॉस्पिटल में जीआरपी जवान वैक्सीनेशन कराएंगे।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि पुलिस आयुक्त डीके ठाकुर, नवीन अरोड़ा संयुक्त पुलिस आयुक्त, नीलाब्जा चौधरी संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम का वैक्सीनेशन पीजीआई में होगा। जबकि डीएम-कमिश्नर का वैक्सीनेशन कलेक्ट्रेट में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें