फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटलों में लगी आग की होगी मजिस्ट्रेटी जांच, मृतकों के आश्रितों और घायलों को मुआवजे की घोषणा

Tue, 19 Jun 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने लखनऊ के चारबाग स्थित दो होटलों में लगी भषण आग के मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, प्रदेश सरकार ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये और घायलों के 50-50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


मालूम हो कि चारबाग स्थित एसएसजे इंटरनेशनल होटल में मंगलवार तड़के आग लग गई थी। इसके बाद बगल में ही स्थित विराट इंटरनेशनल होटल भी आग की चपेट में आ गया। दोनों होटलों में मौजूद पांच पर्यटकों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से झुलस गए हैं। मरने वालों में एक महिला और दो पुरुषों की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। रेस्क्यू टीम ने 50 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब छह घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 

पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं।  उन्होंने कहा कि घायलों को बेहतर उपचार मुहैया कराया जा रहा है। जिन लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, उनका सामान राख हो गया है। ऐसे में उन्हें उनके घर तक पहुंचाने के लिए हम व्यवस्था कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें