फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहस्यमयी बीमारी की जमीनी हकीकत जानने नगराम पहुंचे सीएमओ, बोले-हालात काबू में

Tue, 19 Jun 2018 01:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जांच के लिए मरीज के खून का सैंपल लेते डॉक्टर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

नगराम के मुर्तजापुर गांव में बनाए गए अस्थाई दो बेड के अस्पताल में शनिवार-रविवार को मिलाकर करीब सौ मरीज पहुंचे। जिनमें कई सामान्य बीमारी से ग्रसित थे। जबकि कई पेट दर्द की शिकायत, सिर दर्द, मचली व बुखार से पीड़ित थे। सीएमओ का कहना है इलाके में अब बीमारी काबू में है। किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है।

विज्ञापन


शिविर में शनिवार रात करीब 28 मरीज पहुंचे थे। रविवार को मिलाकर यह आंकड़ा सौ के पार पहुंच गया। जिसमें अंजली 28, प्रेम प्रकाश 48, सुंदारा 6, प्रियांशी 8, शिल्पा 22, निशा 30, इंद्राना 70, दिव्यांशी 6 माह, प्रीति 17, रूचि 16, स्नेहा 13, सीमा 20, श्यामा 70 समेत अन्य मरीजों ने बने अस्पताल में पहुंचकर दवा ली।

सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इलाके में हालात अब सामान्य है। अभी तक किसी अन्य मरीज की मौत की बात सामने नहीं आई है। वहीं शनिवार को सीएमओ ने गांव का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमओ ने मृतकों के घर जाकर बीमारी के लक्षणों के बारे में जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें