फोटो मोहम्मद इमरान गोमती नगर के कंफर्ट इन होटल में लगी आग मौके पर जांच करती फायर ब्रिगेड की टीम
- फोटो : LKO CITY
लखनऊ। विभूतिखंड थानाक्षेत्र के होटल कम्फर्ट इन की छत पर रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते होटल की छत से तेज लपटें और धुआं निकलने लगा। आग की तेज लपटों की वीडियो राहगीरों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जिससे आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई।
लोगों ने फायर व पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर दमकल की गाड़ी पहुंचती, इसके पहले ही होटलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग कैसे लगी, इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। एफएसओ गोमतीनगर मदन सिंह के मुताबिक, होटल की छत पर कुछ पुराने व टूटे फर्नीचर रखे थे। आशंका है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई थी। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।