फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया के हॉस्पिटल ब्लॉक में आग, शिफ्ट कराए मरीज 

Tue, 16 Jun 2020 04:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लोहिया संस्थान के हॉस्पिटल ब्लॉक में रविवार रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे मरीजों में भगदड़ मच गई। कुछ मरीजों को शिफ्ट कराया गया। करीब घंटे भर बाद स्थिति सामान्य हुई। हॉस्पिटल ब्लॉक में तीसरी मंजिल पर मेडिसिन विभाग का वार्ड बना है।
विज्ञापन


रविवार देर रात वार्ड के एक एसी से अचानक धुआं उठने लगा। जब तक मरीज, तीमारदार कुछ समझ पाते धमाके की आवाज के साथ लपटें उठने लगीं। कर्मचारियों ने फायर फाइटिंग उपकरण से आग बुझाई गई। करीब घंटाभर बाद स्थिति सामान्य हो सकी। संस्थान के मीडिया प्रभारी डॉ. श्रीकेश सिंह ने बताया कि बहुत मामूली शॉर्टसर्किट हुआ था। किसी भी मरीज को नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें