फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के डालीबाग में भयंकर आग, झुग्गी-झोपड़ियां जलीं, तस्वीरें

Sun, 01 May 2016 12:26 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 15
राजधानी लखनऊ के डालीबाग स्थित बहुखंडी मंत्री आवास के सामने झोपड़पट्टी में शनिवार शाम भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

2 of 15
लपटों की चपेट में आकर प्लास्टिक, गत्ते और रद्दी सहित लोहे के कबाड़, बारदाना, बोरे और फर्नीचर के 80 से अधिक गोदाम धू-धूकर जल उठे।
विज्ञापन

3 of 15
भीषण गर्मी में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को गोदाम में रखा सामान उठाने का मौका तक नहीं मिला।

4 of 15
गोदामों में रखे रसोई गैस और वेल्डिंग के सिलेंडर तथा स्टोव धमाके के साथ फटने लगे तो दहशत फैल गई। आग से 50 से 60 लाख रुपये की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

5 of 15
आग शाम करीब पौने पांच बजे डालीबाग चौकी के पास खुले में जल रहे चूल्हे की चिंगारी से लगी थी। कुछ ही पलों में आसपास के इलाके का आसमान काले धुएं से पट गया।
विज्ञापन

6 of 15
लपटों ने फुटपाथ पर रखे पुराने फर्नीचर को चपेट में ले लिया। दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। फर्नीचर लेकर लोग सड़क के दूसरी तरफ भागे।
विज्ञापन

7 of 15
राहगीरों से सूचना पाकर हजरतगंज फायर स्टेशन की तीन दमकल मौके पर पहुंची लेकिन तब तक लपटें विकराल रूप ले चुकी थीं।

8 of 15
तेज और गरम हवाओं के चलते चंद सेकेंड में ही लपटें बस्ती के एक कोने से दूसरे कोने तक फैल गईं। दो बच्चों के आग में फंसने की खबर से महिलाओं में चीख-पुकार और रोना-पीटना मच गया।

 

9 of 15
हवा के रुख के साथ आग तेजी से बस्ती की तरफ बढ़ने लगी तो हड़कंप मच गया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय खुद बस्ती के भीतर घुसे और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के भीतर पहुंचने के लिए रास्ता बनवाया।

10 of 15
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शाम सात बजे आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका।

 

11 of 15
डीआईजी आरकेएस राठौर, डीएम राजशेखर, एडीएम राजेश पांडेय, एएसपी पूर्वी शिवराम यादव सहित पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य कराया।

12 of 15
डीएम का कहना है कि आग से 50 परिवार प्रभावित हुए हैं। पीड़ितों को राहत दिलाने के लिए सभी इंतजाम सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

13 of 15
आग से बचे सामान को सुरक्षित निकालती एक महिला।

14 of 15
अपने घरों के सामान को निकालते लोग।
विज्ञापन

15 of 15
घटनास्‍थल पर लगी भीड़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें