फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीट बनाने वाले कारखाने में लगी आग, भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के ठाकुरगंज थानाक्षेत्र के हाता सितारा बेगम मोहल्ले में सीट बनाने वाला कारखाना है। मंगलवार दोपहर वहां अचानक आग लग गई। कारखाने से तेज लपटें व धुआं निकलता देख आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस ने लोगाें को हादसा स्थल से दूर किया। वहीं अग्निशमन कर्मियों ने एक घंटे में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कारखाने का सामान जलकर राख हो गया। किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज राजकुमार के मुताबिक, हाता सितारा बेगेम मोहल्ले में महात्मा गांधी स्कूल के पीछे मुन्ने नाम के व्यक्ति का साइकिल सीट बनाने का कारखाना है। कारखाना उसने अपने घर के तीसरी मंजिल पर खोल रखा है। मंगलवार दोपहर को अचानक कारखाने में आग लग गई। कारखाने में रखी हजारों साइकिल की सीटें व फोम जलकर राख हो गया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
तंग गलियों में चल रहा था अवैध कारखाना
पुलिस केमुताबिक, कारखाना मालिक से लाइसेंस केबारे में जानकारी मांगी गई है लेकिन वह कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। कारखाने के वैधता के बारे में संबंधित विभाग से रिपोर्ट मांगी जा रही है। ताकि अवैध रूप से संचालित कारखाने के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। तंग गलियों में कारखाना होने के कारण आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दमकल की गाड़ियों को मुख्य सड़क पर खड़ी कर पाइप से पानी बुझाने में अग्निशमन कर्मचारियों को परेशानी हुई। पुलिस आग लगने के कारण का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें