फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, एक के बाद एक 21 धमाकों से दहला इलाका, शटर काटकर पाया काबू

Thu, 07 Nov 2019 03:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
शोरूम में लगी आग को बुझाता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गाजीपुर के इंदिरानगर सेक्टर-8 में शुभम रेफ्रिजरेशन नाम के शोरूम में बुधवार देर रात अचानक आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हादसे में पास की मोबाइल की दुकान भी राख हो गई। पुलिस के मुताबिक, हादसा शॉर्ट सर्किट से हुआ है। हालांकि जांच की जा रही है। करीब 20 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
 
विज्ञापन

2 of 5
शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
मूलरूप से एटा निवासी रामानंद यादव और अनोखे लाल यादव गोमतीनगर इलाके में रहते हैं। सेक्टर-8 में उनका इलेक्ट्रॉनिक शोरूम है। बुधवार रात करीब नौ बजे दुकान बंद कर दोनों घर चले गए। करीब 15 मिनट बाद ही दुकान में आग लग गई। 9.15 बजे राहगीरों ने लपटें निकलती देख पुलिस व फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस्माइलगंज चौकी प्रभारी इंद्र कुमार तिवारी ने लोगों को दूर करना शुरू किया। इस बीच प्रभारी निरीक्षक गाजीपुर बृजेश कुमार सिंह भी पहुंच गए। कुछ देर बाद इंदिरानगर फायर स्टेशन से दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। दुकान में सिर्फ एक तरफ से रास्ता होने के कारण अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

3 of 5
शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
शटर काटकर आग पर पाया काबू
अग्निशमन कर्मचारियों के मुताबिक, शटर काटने के बाद करीब डेढ़ तक लगातार पानी डाला गया। इस दौरान आसपास के इलाकेमें अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। आग की चपेट में आने से पास की मोबाइल दुकान भी राख हो गई। देर रात करीब 11.30 बजे अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने सुलग रहे सामानों को बाहर निकालना शुरू कर दिया।
 

4 of 5
शोरूम में लगी आग को बुझाता दमकलकर्मी - फोटो : अमर उजाला
एक के बाद एक 21 धमाकों से दहला इलाका
दुकान में फ्रिज, वाशिंग मशीन, एसी व टीवी रखे थे। आग की चपेट में आने से फ्रिज व एसी के कंप्रेशर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक के बाद एक 21 धमाके हुए। इससे इलाका दहल गया। कंप्रेशर फटने के कारण अग्निशमन कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
चंद मिनटों में राख हुई पूजा सामग्री की दुकान
इंस्पेक्टर अमीनाबाद सुनील दुबे ने बताया कि श्रीराम रोड पर विश्व प्रसाद श्रीवास्तव का पूजन भंडार है। बुधवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। कुछ देर बाद ही दुकान से लपटें निकलने लगीं। सूचना पर विश्व प्रसाद मौके पर आ गए। इंस्पेक्टर ने बताया कि दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें