फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीषण आग की चपेट में आईं आठ दुकानें स्वाहा

Mon, 29 Jun 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी लखनऊ के चौक क्षेत्र में सुभाष मार्ग पर राजा बाजार में नाला किनारे टीनशेड के नीचे की दुकानों में रविवार तड़के संदिग्ध हालात में आग लगने से आठ दुकानें जल गई। दमकल दस्ते को आग बुझाने में दो घंटे लगे। दुकानदारों ने आग लगने की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, राजा बाजार से क्वीन मेरी की तरफ जाने वाले मार्ग पर नाला के किनारे टीनशेड के नीचे आठ दुकानें हैं। इनमें आरिफ का होटल, अशोक व मेंहदी हसन की सिलाई की दुकान, रेवती रमन शर्मा की लाइब्रेरी, एजाज अहमद का नानवेज रेस्टोरेंट, रामप्रसाद की कबाब-पराठा की दुकान और राजू की टॉयर-ट्यूब व पंचर बनाने की दुकान थी।

इसके अलावा एक दुकान में आसमां बानो अपनी बेटी रानी व रुशिदा के साथ रहती है। इलाके के लोगों के मुताबिक, रविवार सुबह 4 बजे दुकानों में संदिग्ध हालात में आग लग गई। आसमां व उसकी बच्चियों ने शोर मचाया। दमकल की चार गाड़ियों को आग बुझाने में दो घंटे लगे। विधायक ने पीड़ितों को आर्थिक सहायता दी और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सिलेंडर देख सहमे लोग

ऊंची लपटों के बीच राजू की दुकान में रखे विशालकाय सिलेंडर पर नजर पड़ते ही लोग सहम गए। सिलेंडर में हवा को गाड़ियों में भरा जाता था।

विधायक ने दी आर्थिक सहायता
अग्निकांड का पता चलने पर सपा विधायक रविदास मल्होत्रा मौके पर पहुंचे। पुलिस से आग लगने के कारणों का पता लगाने को कहा और पीड़ितों को ढाई हजार के हिसाब से आर्थिक मदद दी।

अशोक व मेंहदी हसन ने बताया कि ईद के मद्देनजर उनकी दुकानों पर अनेक ग्राहकों के कपड़े रखे थे। इसके साथ सिलाई मशीनें व अन्य सामान जल गया है। विधायक ने दोनों दुकानदारों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें