फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः एयरपोर्ट पर यात्रियों को लाने वाली बस में लगी आग, दमकल ने समय रहते पाया काबू

Fri, 28 Aug 2020 01:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
बस में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर बृहस्पतिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब संदिग्ध हालात में टैक्सी-वे के पास यात्रियों को विमान तक लाने ले जाने वाली बस में आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही आनन-फानन में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


एयरपोर्ट प्रशासन सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात तकरीबन नौ बजे टैक्सी-वे पर इंडो थाई कंपनी की बस यात्रियों को लेने जा रही थी। इसी बीच अचानक बस में आग लग गई। धुआं निकलता देख वहां पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। 

मौके पर पहुंचे पहुंचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। एयरपोर्ट टर्मिनल अधिकारियों ने बताया कि आग मामूली थी और बस बिल्कुल खाली थी। 
विज्ञापन


जब बस में आग लगी तो उस दौरान टैक्सी-वे के पास कई विमान भी खड़े हुए थे। अगर समय पर फायर कर्मी ना पहुंचते तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। उधर, इस संबंध में एयरपोर्ट डायरेक्टर से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें