फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: चारबाग रेलवे स्टेशन पर लगी आग, दो एटीएम जलकर हुए खाक

Wed, 12 Aug 2020 11:44 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चारबाग लखनऊ रेलवे स्टेशन पर लगी आग: एटीएम में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

चारबाग रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह स्टेशन कैंपस में लगे एटीएम में अचानक आग लग गई। जीआरपी की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। एटीएम बैंक की टेेक्निकल टीम भी मौके पर पहुंच गई। शुरूआती जांच में  शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगना बताया जा रहा है। आग एटीएम के बाहर लगे एसी के फैन चेम्बर से निकली चिंगारी के चलते लगी। आग से कितने का नुकसान हुआ इसका अंदाजा एटीएम मशीन में रखे कैश बाक्स को खोलने के बाद भी अधिकारी नहीं बता सके।

विज्ञापन


चारबाग स्टेशन पर जीआरपी थाने के प्रवेश गेट के बगल में एटीएम कॉम्प्लेक्स है। इस कॉम्प्लेक्स में इंडियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम लगा हुआ है। सुबह 6.40 बजे इंडियन बैंक के एटीएम में आग लग गई। इससे उठने वाला धुंआ दूर दूर तक दिखाई देने लगा। एटीएम में मौजूद गार्ड ने धुआं उठता देख इसकी सूचना जीआरपी थाने में दी। रेलवे कर्मचारियों ने स्टेशन की बिजली काट दी। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

बैंक से नकदी की रिपोर्ट आने का इंतजार
इंडियन बैंक के कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बैंक अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को ही एटीएम की सर्विस की गई  थी। अब तक उनकी तरफ से नोट जलने की पुष्टि नहीं की गई है। जीआरपी भी बैंक की ओर से नोट को लेकर रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। चारबाग़ स्टेशन पर वर्षों पुरानी केबल हैं। जिससे आग का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


नहीं थे अग्निशमन उपकरण
शॉर्ट सर्किट से लगी आग इतनी भयावह थी कि इंडियन बैंक का एटीएम पूरा जलकर खाक हो गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह जगह बैंक को किराये पर दी गई है। एटीएम बूथ पर तैनात गार्ड के मुताबिक किसी भी एटीएम में फायर उपकरण की कोई व्यवस्था नहीं थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें