अमीनाबाद की ममताज मार्केट की एक दुकान में अचानक आग लग गई। आग को बढ़ता देख लोगों ने दम को फोन किया। मौके पर दो दमकल की गाड़िया ने पहुंच कर आग पर काबू पा लिया। फिलहाल बड़े नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन
आग लगने वाली दुकान एक कॉस्मेटिक स्टोर है, जिसके मालिक का नाम भोला है। वह मौलवी गंज का रहने वाला है। आग दो बजे के आसपास लगी। इसका कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।