सरोजनीनगर में रविवार को किसान पथ पर आग की लपटों से घिरी कार।
सरोजनीनगर। क्षेत्र में किसान पथ पर रविवार सुबह चलती कार में अचानक आग लग गई। चालक ने किसी तरह बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।
पुलिस के मुताबिक बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के कौड़िहार निवासी राजू रविवार सुबह करीब आठ बजे अपनी हुंडई एक्सेंट कार से कानपुर से घर लौट रहे थे। वह सरोजनीनगर क्षेत्र के दरोगाखेड़ा के पास किसान पथ पर पहुंचे, तभी कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा। यह देखकर राजू ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया और नीचे उतरकर दूर भागे। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।